Thursday, July 24, 2014

dainikbhaskar.com वाराणसी: आरटीआई कार्यकर्ता को अस्पताल में घुसकर मारी गोली



वाराणसी: आरटीआई कार्यकर्ता को अस्पताल में घुसकर मारी गोली 

http://www.bhaskar.com/article/UP-VAR-rti-worker-shot-in-hospital-mau-latest-news-4690824-NOR.html 


dainikbhaskar.com | Jul 24, 2014, 16:53PM IST
वाराणसी: आरटीआई कार्यकर्ता को अस्पताल में घुसकर मारी गोली

वाराणसी/मऊ. मऊ के सरायलखन्सी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को अस्पताल में घुसकर गोली मार दी। बुधवार की देर इमरजेंसी वार्ड में चली गोली से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घायल आरटीआई कार्यकर्ता को बीएचयू रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताते चलें कि थाना सरायलखन्सी के पिजड़ा गांव निवासी राजकुमार आरटीआई कार्यकर्ता हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मनरेगा में हुए कामों की सूचना आरटीआई के तहत मांगी थी। बताया जाता है कि गांव के प्रधान ने मनरेगा में धांधली की थी। इसके चलते राजकुमार को बार-बार जान से मार डालने की धमकी मिल रही थी।  
पहले भी हुआ हमला
बीते दिन कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनपर हमला किया था। बदमाशों ने हथौड़े से उनके हाथ-पैर कुचल दिए थे। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद भी प्रधान के बेटे ने उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बीच बुधवार की रात उनपर जानलेवा हमला हुआ। फिलहाल आरटीआई कार्यकर्ता को इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक है।  
क्या कहती है पुलिस
पुलिस का कहना है कि जनसूचना के तहत राजकुमार समाज सेवा का कार्य करते हैं। देर रात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। प्रधान के बेटे पर पहले ही मुकदमा दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। 
तस्वीर में: आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार

No comments:

Post a Comment