| ` भ्रष्टाचार विरोधी अभियान : हेल्प लाइन आरंभ Source: MNM Published: Tue, 16 Aug 2011 at 08:58 IST लखनऊ : आज लखनऊ के झूलेलाल पार्क में 11 से 4 तक भ्रष्टाचार के खिलाफ " क्या आप भ्रष्टाचार की धनराशि को गिन सकते हैं ? " विषयक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन श्वर्याज सेवा संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में किया गया | इस संस्था ने झूलेलाल पार्क धरना स्थल पर आने वाले सैकड़ों लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने का कार्य किया | अभियान में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं नें लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के तरीकों के बारे में विचार विमर्श भी किया | इस अवसर पर लोगों को संस्थान द्वारा चलाये जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान हेल्प लाइन नंबर 9455553838 एवं सूचना का अधिकार हेल्प लाइन नंबर 8081898081 की जानकारी दी गयी | आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जब हममें से अधिकाँश इस धनराशि को गिन भी नहीं पा रहे हैं तो सोचिये उन भ्रष्टों के बारे में जिन्हें यह पैसा हमारे देश की गरीब जनता के हलक से निकालनें में तनिक भी संकोच नहीं हुआ है | वहीँ येश्वर्याज सेवा संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा का कहना था कि हम नागरिकों को यह जानने का हक है कि हमारा पैसा कहाँ जा रहा है| उन्होनें सभी से यह संकल्प लेने को कहा कि वे जहाँ भी हों , न तो किसी का भ्रष्ट आचरण सहें और न ही किसी प्रकार का भ्रष्ट आचरण करें तभी भ्रष्टाचार क्रमशः समाप्त किया जा सकता है | इस अवसर पर उर्वशी शर्मा , आशीष कुमार श्रीवास्तव , ऐश्वर्या शर्मा , रणविजय सिंह , दिग्विजय सिंह , राम स्वरुप यादव , लक्ष्मी गौतम , राजेश गौतम , सलिल श्रीवास्तव , योगिता आदि नें झूलेलाल पार्क धरना स्थल पर आने वाले सैकड़ों लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने का कार्य किया | http://www.pardaphash.com/hindi/news/681824/681824.html |
Click Image to Enlarge
No comments:
Post a Comment