Sunday, September 29, 2013

आखिर क्यों राजनेता जो कहते वह करते नहीं और जो करते वह कहते नहीं'

अभी अपनी कक्षा सात की अर्धवार्षिक परीक्षाओं में व्यस्त यह बच्ची भोलेपन से सबाल करती है कि ऐसा क्यों है कि हमारे देश के राजनेता जो कहते हैं वह करते नहीं और जो करते हैं वह कहते नहीं l प्रश्न का आशय पूछने पर ऐश्वर्या स्पस्ट करती है कि आने बाले 2 अक्टूबर को हम जाने कितने नेताओं को टेलीविज़न पर गाँधीजी को राष्ट्रपिता कहते और गाँधी जयन्ती राष्ट्रीय पर्व कहते सुनेंगे पर जब यही सम्मान आधिकारिक रूप से देने की बात आती है तो संविधान की दुहाई दी जाती है और यही नेता वैसे तो कानून की बात करते हैं पर चुपके से सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों की सदस्तयता बरकरार रखने को इसी संविधान को बदलने की तैयारी कर लेते है और पूछती हैं कि क्या यही महात्मा गाँधी के सपनों का भारत है ?

read full article at


Monday, September 16, 2013

TOI News:-> UP government has no record of public money spent on CM visits: RTI query

UP government has no record of public money spent on CM visits: RTI query



 LUCKNOW: The UP government does not know who sponsored the foreign and domestic travel of chief minister Akhilesh Yadav. Or so says the response of the concerned department of the government to an RTI query. 

Activist Urvashi Sharma had sought information from the chief minister's office about the public money spent on the road trips, air travel and sea voyages of the CM in 2011-12 and 2012-13 under the Right to Information (RTI) Act. 

The secretariat administration (budget cell) of UP though accepted that managing the trips of the chief minister it its concern. In the weirdest responses it added that.................................................................................

read full story at given link

http://social-reformist.blogspot.in/2013/09/up-government-has-no-record-of-public.html

if this appeals to you , please send an email to authorities concerned regarding ->अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला द्वारा देश और शहीदों के सम्बन्ध में की गयी गयी शर्मनाक टिप्पणियों से देशद्रोह होने ,मानवाधिकार उल्लंघन होने एवं सेवा नियमों का उल्लंधन होने के प्रकरण में श्री राजीव रौतेला को तत्काल निलंबित करने और जांच कराकर नियमानुसार दण्डित करने के सम्बन्ध में


---------- Forwarded message ----------
From: urvashi sharma <rtimahilamanchup@gmail.com>
Date: Mon, 16 Sep 2013 19:50:56 +0530
Subject: अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला द्वारा देश और शहीदों
के सम्बन्ध में की गयी गयी शर्मनाक टिप्पणियों से देशद्रोह होने
,मानवाधिकार उल्लंघन होने एवं सेवा नियमों का उल्लंधन होने के प्रकरण में
श्री राजीव रौतेला को तत्काल निलंबित करने और जांच कराकर नियमानुसार
दण्डित करने के सम्बन्ध में
To: cmup <cmup@nic.in>, cmup <cmup@up.nic.in>, csup <csup@up.nic.in>,
secyappoint@nic.in, dgp <dgp@up.nic.in>, dgpolice <dgpolice@sify.com>,
uppcc <uppcc@up.nic.in>, uppcc-up <uppcc-up@nic.in>
Cc: presidentofindia@rb.nic.in, "Hon'ble Prime Miister of India Dr.
Man Mohan Singh" <pmosb@pmo.nic.in>, hgovup <hgovup@nic.in>, hgovup
<hgovup@up.nic.in>

सेवा में,
1-        मुख्य मंत्री -उत्तर प्रदेश
लखनऊ - उत्तर प्रदेश "cmup" <cmup@nic.in>, "cmup" <cmup@up.nic.in>,
2-      मुख्य सचिव-उत्तर प्रदेश
लखनऊ - उत्तर प्रदेश "csup" <csup@up.nic.in>,
3- श्री राजीव कुमार
प्रमुख सचिव - नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग
उत्तर प्रदेश शासन , लखनऊ
secyappoint@nic.in
4- पुलिस महानिदेशक
उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
"dgp" <dgp@up.nic.in>, "dgpolice"
<dgpolice@sify.com>, "uppcc" <uppcc@up.nic.in>, "uppcc-up"
<uppcc-up@nic.in>,

विषय : अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला द्वारा देश और शहीदों के
सम्बन्ध में की गयी गयी शर्मनाक टिप्पणियों से  देशद्रोह होने
,मानवाधिकार उल्लंघन होने एवं सेवा नियमों का  उल्लंधन होने के प्रकरण
में श्री राजीव रौतेला को तत्काल निलंबित करने और जांच कराकर नियमानुसार
दण्डित करने के सम्बन्ध में

महोदय,
कृपया अलीगढ़ जिले के जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला द्वारा देश के शहीदों
के सम्बन्ध में दिए गए  निहायत गैर-जिम्मेवाराना और शर्मनाक बयान का
संज्ञान लेने का कष्ट करें l जिलाधिकारी ने हमारे देश भारत की निंदा करते
हुए भारत को विलाप करने वाला देश कहा l श्री राजीव रौतेला ने भारत की
अमेरिका से तुलना करते हुए भारत की निंदा भी की l  देश के  सैनिकों के
बारे में बेहद घटिया मानसिकता और सोच रखने का परिचय देते हुए राजीव
रौतेला ने कहा कि  सेना में सिपाही की सर्विस केबल बारह साल की होती है
और उसके बाद वह जीवन भर पेंशन लेता है और यह भी कहा कि यदि कोई सैनिक
सेवा करते हुए अपने प्राणों को त्याग देता है तो गांव, परिवार कहता है की
जब तक नेता नहीं आएंगे, जब तक 50 लाख रुपये नहीं मिलेंगे, पट्रोल पंप
नहीं देंगे, सड़क नहीं बनवाएंगे तब तक लाश नहीं उठेगी l जिलाधिकारी ने
देश को आगे बढने से रोकने में इन सैनिकों की शहादत के बाद उनके परिजनों
के इस व्यवहार को मुख्य कारण बताया l

श्री राजीव रौतेला का  सार्वजनिक रूप से दिया गया यह वक्तव्य देश का
अपमानकारी होने के  कारण  स्पस्ट रूप से देशद्रोह है l जिलाधिकारी का
वक्तव्य देश के शहीद सैनिकों का अपमान है एवं मानवाधिकार उल्लंघन का
जीवंत उदहारण है l श्री राजीव रौतेला ने अपने वक्तव्य में सैनिकों की
सेवा बारह वर्ष होने,सैनिकों को पेंशन देने, शहीद सैनिकों को मुआवजा देने
आदि की सरकारी नीतियों की सार्वजनिक रूप से भर्त्सना की है जो सेवा
नियमों के अंतर्गत दंडनीय आपराधिक कृत्य है l

महोदय से अनुरोध है कि अलीगढ़ के जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला द्वारा
देश और शहीदों के सम्बन्ध में की गयी गयी शर्मनाक टिप्पणियों से
देशद्रोह होने ,मानवाधिकार उल्लंघन होने एवं सेवा नियमों का  उल्लंधन
होने के प्रकरण में श्री राजीव रौतेला को तत्काल निलंबित करने और जांच
कराकर नियमानुसार दण्डित करने की नियमपूर्ण  कार्यवाही करने का कष्ट करें
l
सादर l

दिनांक : 16-09-13

प्रतिलिपि :
1-      महामहिम राष्ट्रपति,भारत सरकार l <presidentofindia@rb.nic.in>
2-      श्री प्रधानमंत्री,भारत सरकार  l "Hon'ble Prime Miister of India Dr.
Man Mohan Singh" <pmosb@pmo.nic.in>,
3- महामहिम श्री राज्यपाल -उत्तर प्रदेश
लखनऊ - उत्तर प्रदेश "hgovup" <hgovup@nic.in>, "hgovup" <hgovup@up.nic.in>,

भवदीया

उर्वशी शर्मा
सचिव - येश्वर्याज सेवा संस्थान
सामाजिक कार्यकत्री एवं आरo टीo आईo एक्टिविस्ट
F-2286, राजाजीपुरम,लखनऊ- 226017
मोबाइल :9369613513 ई-मेल rtimahilamanchup@gmail.com



--
- Urvashi Sharma
Contact 9369613513
Right to Information Helpline 8081898081
Helpline Against Corruption  9455553838
http://yaishwaryaj-seva-sansthan.hpage.co.in/

http://upcpri.blogspot.in/


Sunday, September 15, 2013

आज़म अपमान प्रकरण में अखिलेश की कार्यप्रणाली अपरिपक्व: उर्वशी शर्मा


आज़म अपमान प्रकरण में अखिलेश की कार्यप्रणाली अपरिपक्व: उर्वशी शर्मा

  • Written by 
  • Sunday, 15 September 2013 11:38

लखनऊ: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हार्वर्ड विश्वविद्यालय में कुंभ मेले पर व्याखान देने गए उत्तर प्रदेश के  शहरी विकास मंत्री आज़म खान का अमेरिका के बोस्टन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित अपमान हुआ था । बोस्टन हवाईअड्डे पर आजम खान को रोककर पूछताछ किए जाने के विरोध में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में तय अपने व्याख्यान का बहिष्कार तक कर दिया था और उनके स्थान पर  मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने व्याख्यान दिया था । व्याख्यान के  बहिष्कार को समाजवादी पार्टी ने अखिलेश की परिपक्व राजनीति  करार दिया था| अब लखनऊ की सामाजिक कार्यकत्री उर्वशी शर्मा ने अपनी एक आरटीआई के आधार आज़म खान अपमान प्रकरण में अखिलेश यादव की  कार्यप्रणाली में  अपरिपक्वता होने का आरोप लगाया है|

दरअसल उर्वशी ने मई 13 में मुख्यमंत्री सचिवालय के जनसूचना अधिकारी को सूचना की अर्जी देकर उत्तर प्रदेश के मंत्री आज़म खान के साथ बोस्टन के लोगान हवाईअड्डे पर अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों द्वारा किये गए कथित दुर्व्यवहार आदि से सम्बंधित 10 बिदुओं पर सूचना माँगी थी| उर्वशी द्वारा मांगी गयी सूचना में आज़म खान द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किये गए सभी पत्रों की सत्यापित प्रतियाँ देने ,आज़म खान द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को प्रेषित किये गए सभी पत्रों की सत्यापित प्रतियाँ देने ,आज़म खान द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में भारत सरकार को प्रेषित किये गए सभी पत्रों की सत्यापित प्रतियाँ देने, उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकृत प्रतिनिधिओं द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को  प्रेषित किये गए सभी पत्रों की सत्यापित प्रतियाँ देने, उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकृत प्रतिनिधिओं द्वारा प्रकरण के सम्बन्ध में भारत सरकार को प्रेषित किये गए सभी पत्रों की सत्यापित प्रतियाँ देने, प्रचलित भारतीय नियमों की सत्यापित प्रतियाँ देने जिनके तहत अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्री आज़म खान की लोगान हवाईअड्डे पर की गयी सुरक्षा जांच दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है , प्रचलित अमेरिकी  नियमों की सत्यापित प्रतियाँ देने जिनके तहत अमेरिकी  सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्री आज़म खान की लोगान हवाईअड्डे पर की गयी सुरक्षा जांच दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है, प्रचलित अंतर्राष्ट्रीय  नियमों की सत्यापित प्रतियाँ देने जिनके तहत अमेरिकी  सुरक्षाकर्मियों द्वारा श्री आज़म खान की लोगान हवाईअड्डे पर की गयी सुरक्षा जांच दुर्व्यवहार की श्रेणी मंन आता है,आज़म खान के इस प्रकरण के सम्बन्ध में भारत सरकार से प्राप्त सभी पत्रों की सत्यापित प्रतियाँ देने एवं बोस्टन एयरपोर्ट पर आजम खान के साथ हुई कथित बदसलूकी भारत के  विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के इशारे पर  होने संबंधी प्रमाणों की सत्यापित प्रतियाँ देने का अनुरोध किया गया था|

मुख्यमंत्री कार्यालय के उपसचिव एवं जनसूचना अधिकारी डॉ० नन्दलाल ने उर्वशी के अनुरोध को  सचिवालय प्रशासन विभाग तथा गृह एवं गोपन विभाग के प्रमुख सचिव को अन्तरित  किया| सचिवालय प्रशासन विभाग के उपसचिव एवं जनसूचना अधिकारी प्रकाश चन्द्र सिंह ने उर्वशी के अनुरोध को  नगर विकास विभाग को अंतरित किया| नगर विकास विभाग के अनुसचिव एवं जनसूचना अधिकारी राजेंद्र सिंह मौर्य ने भी उर्वशी के अनुरोध को   गृह एवं गोपन विभाग के प्रमुख सचिव को अन्तरित  किया | गृह एवं गोपन विभाग के अनुसचिव एवं जनसूचना अधिकारी बाबू लाल  ने  उर्वशी के अनुरोध को  पुनः मुख्य मंत्री कार्यालय को अन्तरित  कर दिया और ऐसा ही गृह पुलिस अनुभाग 15 के उपसचिव एवं जनसूचना अधिकारी  आर0 पी0 सिंह ने भी किया| मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव एवं जनसूचना अधिकारी डॉ० नन्दलाल ने उर्वशी को सूचित किया है कि उनके द्वारा मांगी गयी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध नहीं है|

इस प्रकरण पर उर्वशी का कहना है कि उनकी सूचना की अर्जी उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री कार्यालय से सचिवालय प्रशासन विभाग,गृह एवं गोपन विभाग और नगर विकास विभाग  होती हुए बापस मुख्यमंत्री कार्यालय आ गयी औरइन विभागों के पास प्रकरण से सम्बंधित किसी भी अभिलेख का न पाया जाना इस सम्पूर्ण प्रकरण की विश्वसनीयता के साथ साथ सूबे के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है|

उर्वशी सवाल करती हैं कि हॉवर्ड दौरे पर गए बारह में से ग्यारह सदस्यों पर जनता के पैसे खर्च किये गए थे और ऐसे में यदि अखिलेश यादव ने हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में तय अपने व्याख्यान का बहिष्कार तक कर दिया था तो प्रदेश वपस आकर उन्होंने इस प्रकरण पर सरकारी तौर पर सूबे के मुखिया होने के नाते भारत सरकार के माध्यम से कोई कार्यवाही क्यों नहीं की ?

उर्वशी के अनुसार सूबे के काबीना मंत्री के कथित अपमान प्रकरण पर सूबे की सरकार द्वारा कोई भी कार्यवाही न किया जाना सरकार की अपरिपक्व कार्यप्रणाली दर्शाता है| अखिलेश सरकार के अब तक के कार्यकाल को असफल बताते हुए उर्वशी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपनी उपस्थिति में अपने कैबिनेट मंत्री के कथित अपमान के प्रकरण में इतना असंवेदनशील हैं उनसे जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता की उम्मीद कैसे की जा सकती है ?

सामाजिक कार्यकत्री उर्वशी ने प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री इंजीनियर अखिलेश यादव से जाग जाने और मुद्दों के प्रति संवेदनशील होने की अपील भी की है ताकि प्रदेश की जनता सपा सरकार के अवशेष कार्यकाल में वह फर्क महसूस कर सके जिसके लिए उसने सत्ता सपा को सौंपी थी |

खबर की श्रेणी
लखनऊ
Tagged under  urvashi

Thursday, September 12, 2013

Ragging in G. B. Pant Polytechnic Mohan Road Lucknow : Social Welfare Department officials are sleeping

--
- Urvashi Sharma
Contact 9369613513
Right to Information Helpline 8081898081
Helpline Against Corruption 9455553838
http://yaishwaryaj-seva-sansthan.hpage.co.in/

http://upcpri.blogspot.in/

राजकीय जीवी पंत पॉलीटेक्निक में सीनियर छात्रों की दबंगई :बेटे के साथ हुई घटना पर ज्ञानेंद्र के पिता प्रदीप कुमार कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने पहुंचे लेकिन प्रिंसिपल नहीं मिले

पहले थप्पड़ मारा, फिर बनाया मुर्गा

रैगिंग से परेशान पीड़ित छात्र के पिता ने दी थाने में तहरीर

राजकीय जीवी पंत पॉलीटेक्निक में सीनियर छात्रों की दबंगई

क्लास के अंदर सीनियर छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्र की पिटाई का
मामला सामने आया था। लेकिन वह केवल मामूली मारपीट थी। आरोपी और पीड़ित
दोनों छात्रों को नोटिस भेज कर उनके पिता को बुलाया गया है। साथ ही
वार्डन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था के
लिए गार्ड की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। इसके अलावा एंटी रैगिंग कमेटी
के सदस्यों के मोबाइल नंबर व हेल्पलाइन नंबर के बोर्ड जल्द ही छात्रावास
के अंदर व आसपास लगाए जाएंगे।

केके श्रीवास्तव, प्रिंसिपल, राजकीय जीवी पंत पॉलीटेक्निक



अखबारों में रैगिंग की खबरें प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने सभी
एसीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में जांच के आदेश दिए हैं। सभी एसीएम अपने
क्षेत्रों में आने वाले कॉलेजों की मौके पर जाकर जांच करेंगे। हीवेट
पॉलिटेक्निक, कानपुर रोड पॉलीटेक्निक और डॉ. एमसी सक्सेना कॉलेज के
रजिस्ट्रार और प्रधानाध्यापकों से रिपोर्ट मांगी गई है।

उमेश मिश्र, एडीएम टीजी एवं नोडल रैगिंग प्रभारीरैगिंग से परेशान पीड़ित
छात्र के पिता ने दी थाने में तहरीरडेली न्यूज नेटवर्क



लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट और शासन के सख्त आदेशों के बावजूद शिक्षण संस्थानों
में सीनियर्स खुलेआम जूनियर छात्रों की रैगिंग कर रहे हैं। बावजूद इसके
प्रशासन आंख मूंद कर बैठा है। यही हाल मोहान रोड स्थित गोविंद वल्लभ पंत
पॉलीटेक्निक का भी है। यहां दो दिन पहले सीनियर छात्रों ने क्लास में ही
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के एक छात्र की जमकर रैगिंग की। उसे
थप्पड़ मारा, मुर्गा बनाया और घंटों उसकी रैगिंग की। फिर भी कॉलेज
प्रशासन ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए इसे मामूली मारपीट बता दिया।
इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने पारा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र
देकर आरोपी छात्रों केखिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

हरदोई जिले के रहने वाले प्रदीप कुमार के बेटे ज्ञानेंद्र वर्मा का
दाखिला इस वर्ष मोहान रोड स्थित जीवी पंत पॉलीटेक्निक में मैकेनिकल
इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में हुआ है। रोजाना की तरह बीते 9 सितंबर को सुबह
10 बजे प्रार्थना करने के बाद जैसे ही ज्ञानेंद्र वर्मा क्लास में
पहुंचा। वहां इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे चुका छात्र आलोक
कुमार अपने साथियों के साथ पहुंच गया और ज्ञानेंद्र को थप्पड़ मार दिया।
उसके बाद उसे अपशब्द कहे और मुर्गा बनाकर दिया। इस घटना के बाद
ज्ञानेंद्र तुरंत ही अपने घर वापस लौट गया और अभिभावकों से पूरी दास्तां
बयां की।

बेटे के साथ हुई घटना पर ज्ञानेंद्र के पिता प्रदीप कुमार कॉलेज प्रशासन
से शिकायत करने पहुंचे लेकिन प्रिंसिपल नहीं मिले

बेटे के साथ हुई इस घटना पर ज्ञानेंद्र के पिता प्रदीप कुमार मंगलवार को
कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने पहुंचे। लेकिन प्रिंसिपल नहीं मिले।
उन्होंने कॉलेज के अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी। इस पर टीचरों ने आलोक
कुमार को बुलाया। आरोप है कि आलोक कुमार को बुलाया गया तो वह ज्ञानेंद्र
के पिता प्रदीप कुमार को भी धमकी देने लगा। इस पर उन्होंने थानाध्यक्ष
पारा को आरोपी छात्र आलोक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए
प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मौके पर मोहान रोड चौकी इंचार्ज ने जाकर घटना
का जायजा लिया और वापस चले आए। पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि एक अन्य
महिला भी अपने बेटे को लेकर कॉलेज में आई थीं। उनके बेटे को भी सीनियरों
ने काफी प्रताड़ित किया था।

http://www.dailynewsactivist.com/Details.aspx?id=26828&boxid=28357344&eddate=9%2f12%2f2013

--
- Urvashi Sharma
Contact 9369613513
Right to Information Helpline 8081898081
Helpline Against Corruption 9455553838
http://yaishwaryaj-seva-sansthan.hpage.co.in/

http://upcpri.blogspot.in/